प्रशंसक

#अर्धविराम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#अर्धविराम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 15 मार्च 2022

अर्धविराम



जब तक है श्वासें इस तन में

मै पूर्णविराम नहीं लगाऊंगा

जीवन की हर इक घटना को 

मै अर्धविराम ही बतलाऊंगा


इस जग में किसे अभाव नहीं

किंतु रुकना मेरा स्वभाव नहीं

प्राण यात्रा के प्रत्येक लक्ष्य को

मै अर्धविराम ही बतलाऊंगा

जब तक है श्वासें इस तन में

मै पूर्णविराम नहीं लगाऊंगा


भिक्षुक बन क्षण कभी आता

कभी दाता रूप में दे जाता 

जीवन की रिक्तता पूर्णता को 

मै अर्धविराम ही बतलाऊंगा

जब तक है श्वासें इस तन में

मै पूर्णविराम नहीं लगाऊंगा


सफलता की कोई माप नहीं

असफलता खाली हाथ नहीं

सुखदुख के क्षणभंगुर क्षण को 

मै अर्धविराम ही बतलाऊंगा

जब तक है श्वासें इस तन में

मै पूर्णविराम नहीं लगाऊंगा

GreenEarth