निशा घनी जितनी होगी
भोर धनी उतनी होगी
काले बादल छाये तो क्या
बारिश भी रिमझिम होगी
गिर जाना होता हार नही
क्यूं नियति स्वीकार नहीं
है प्रयास तुम्हारे हाथों
में
क्यों भुज का विश्वास नहीं
ह्र्दय का मत यूं संताप बढा
बन जरा सत्य में लिखा पढा
अब झांक जरा अंतर्मन मे
औरों के माथ ना दोष चढा
हर मार्ग बंद जब होता है
साहस भी साहस खोता है
वह पल होता है परीक्षा का
तब कर्म ही कारक होता है
तो चल समेट ले बल अनंत
सोये सामर्थ्य को जगा तुरंत
है धरा तेरी, यह नभ भी तेरा
कर स्वयं अपने विषाद अंत