उदास यूं
बैठ जाने से
कब उदासी
दूर होती है
बुरा कहकर
बुराई को
कब बुराई
दूर होती है………………………..
जलाना बन्द
भी कर तो,
मोमबत्तियां
चौराहों पर
इस
तरह के जुलूसो से
कब बुराई
दूर होती है………………………..
मिलेगा
क्या जलाने से
ये पुतले
रोज चौराहों पर
इस
तरह ही लपटों से
कब बुराई
दूर होती है………………………..
चलो फिर
से करो चर्चा
खोजो आतंक
का मजहब
धरम के
पैबन्द लगाने से
कब बुराई दूर होती है…………………...…..
कब बुराई दूर होती है…………………...…..
करेंगे
कुछ लोग फिर निन्दा
कागजी तलवार चमकेगी
मगर ढुलमुल
इरादों से
कब बुराई
दूर होती है…………………………
लिखने
का हुनर आजमा
शहीद हुये फिर सरहद पर
मगर लाइकों से व्यापारों से
कब बुराई
दूर होती है…………………………
