प्रशंसक

सोमवार, 1 मार्च 2021

बहल जायेगा


वक्त मुश्किल है मगर, ये भी निकल जायेगा

रेत की तरह ये भी, हाथों से फिसल जायेगा


यकीं रखो तो जरा, आंच-ए- इश्क पर जानिब

वो संगे दिल ही सही, फिर भी पिघल जायेगा


नसीहतें मददगार बनें हरदम, जरूरी तो नहीं

ठोकरे पाकर ,वो खुद ब खुद ही संभल जायेगा


आज का दिन भले भारी है, तेरे दिल पे बहुत 

हौसला रख बुलंद, ये मुकद्दर भी बदल जायेगा 


याद करने से रोने से, कहाँ कुछ हासिल हुआ

करोगे कोशिशे तो, दिल खुद ही बहल जायेगा


खुशी से कर इस्तकेबाल, पलाश नई सुबह का

होते मियाद पूरी दिन, कुदरतन ही ढल जायेगा

16 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल बुधवार (03-03-2021) को     "चाँदनी भी है सिसकती"  (चर्चा अंक-3994)    पर भी होगी। 
    --   
    मित्रों! कुछ वर्षों से ब्लॉगों का संक्रमणकाल चल रहा है। आप अन्य सामाजिक साइटों के अतिरिक्त दिल खोलकर दूसरों के ब्लॉगों पर भी अपनी टिप्पणी दीजिए। जिससे कि ब्लॉगों को जीवित रखा जा सके। चर्चा मंच का उद्देश्य उन ब्लॉगों को भी महत्व देना है जो टिप्पणियों के लिए तरसते रहते हैं क्योंकि उनका प्रसारण कहीं हो भी नहीं रहा है। ऐसे में चर्चा मंच विगत बारह वर्षों से अपने धर्म को निभा रहा है। 
    --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' 
    --  

    जवाब देंहटाएं
  2. वक्त मुश्किल है मगर, ये भी निकल जायेगा
    रेत की तरह ये भी, हाथों से फिसल जायेगा

    सच दिन कैसे भी हो एक जैसे नहीं रहते, सब बदल जाते हैं समय के साथ

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. ब्लाग पर आने एवं प्रतिक्रिया देने के लिये हार्दिक धन्यवाद

      हटाएं

  3. आपकी लिखी रचना ब्लॉग "पांच लिंकों का आनन्द" बुधवार 3 मार्च 2021 को साझा की गयी है.............. पाँच लिंकों का आनन्द पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत ही सुन्दर रचना,कृपया हमारे ब्लाग पर भी पधारिए 🙏

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जी अवश्य, कॄपया अपने ब्लाग का पता दीजियेगा।

      हटाएं
  5. आज का दिन भले भारी है, तेरे दिल पे बहुत

    हौसलें कर बुलंद, ये मुकद्दर भी बदल जायेगा

    वाह , हर शेर उम्दा .

    जवाब देंहटाएं
  6. स्तय है वक्त को बदलते देर नही लगती,बहुत सुन्दर रचना।

    जवाब देंहटाएं
  7. खुशी से कर इस्तकेबाल, पलाश नई सुबह का
    होते मियाद पूरी दिन, कुदरतन ही ढल जायेगा

    बेहतरीन शेर...
    बधाई

    जवाब देंहटाएं

आपकी राय , आपके विचार अनमोल हैं
और लेखन को सुधारने के लिये आवश्यक

GreenEarth