प्रशंसक

care लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
care लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 20 सितंबर 2014

हमारे बुजुर्ग


फर्क तो है बस जरा सा, मगर बडी बात है
बडे हमारे साथ होते या हम बडों के साथ है
छोटे हैं प्यार के लिये, वही शोभता है उन्हे
मकां वही घर बना, जहाँ बडों का हाथ है

नर्क और स्वर्ग का फर्क बस इनसे ही है
बडों की छावं के बिना अधूरी हर बात है
बरगद है ये बुजुर्ग और बेल है हम युवा
साथ मे इनके ही तो जिन्दगी का राग है

क्या भला दे पायेगें, जीवन के दाता है ये
हर सांस पर हमारी, इनका भी अधिकार है
भाग्य से ही मिलती, ओट छोटो को बडो की
हीरे मोती सब ही झूठे, अनूठी ये सौगात है
GreenEarth