प्रशंसक

change लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
change लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 23 मई 2016

मौसम बदल गया.................. Some times change is painful


जाने लोग बदल गये, या मेरा नजरिया बदल गया
कुछ तो बदला है हवाओं में, कि मौसम बदल गया

कल तक रोये जिसके लिये, उसे पल मे भुला दिया
दो दिन में दिल की धडकने बदली, दिल बदल गया

मंजिल पाने की हसरत में इश्क -ओ- ईमां बदल गये
नजरों में बसा है अब भी कोई, बस चेहरा बदल गया

मुस्कारा लेते है लोग यहाँ,गम देकर किसी अजीज को
दुनिया में मोहब्बत निभाने का, अब दस्तूर बदल गया

जीना गवारां ना था कभी, देखे बिना जिस शख्स को
नाम उसका सुन क्यो आज, चेहरे का रंग बदल गया

मै बदलता तो जहाँ कहता मुझे, जालिम बेदर्द बेवफा
हुस्न ने बदली अदा अपनी तो, जमाना भी बदल गया


दिन रात की उलझन में पलाश, ना उलझा खुद को यूं
लहू का रंग लाल है अब भी, बस रक्तदाब बदल गया

मंगलवार, 10 फ़रवरी 2015

पल भर में........


तुम मुझमें थे, हम तुझमें थे,
ये वक्त के धारे, अपने थे,
पल भर में बदला, जाने क्या
हम हम ना रहे, तुम तुम ना रहे..........

रौशन था जहाँ, पर चाँद ना था,
अम्बर के तारे, जमीं पर थे
पल भर में बदला, जाने क्या
तुम किससे कहो, हम किससे कहे........

तेरी धडकन में, हम जीते थे
मेरी सांसों में, तुम महके थे
पल भर में बदला, जाने क्या
तुम जी ना सके, हम मर ना सके.........

पलकें थी मेरी, खुशियां थी तेरी
नींदों में तेरी , मेरे सपने थे
पल भर में बदला, जाने क्या
तुम सो ना सके, हम रो ना सके...........

दुनियां की नजर में, एक थे हम
मै आधी थी, तुम पूरक थे
पल भर में बदला, जाने क्या
तुम एक हुये, हम एक हुये.............
GreenEarth