प्रशंसक

wish लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
wish लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 31 मई 2018

हो जाये तो अच्छा


न हँसने का दिल
न रोने का मन
कुछ गुमसुम सी
गुजर जाये तो अच्छा
न दोस्ती का नाता
न बैर का रिश्ता
कुछ अजनबी ही
रह जायें तो अच्छा
न गर्म दोपहर
न स्याह रात
कुछ ठंडी शामे भी
मिल जाये तो अच्छा
न जीने की तमन्ना
न मरने की ख्वाइश
जिन्दगी कुछ यूँ ही
बीत जाये तो अच्छा
न मिलने की आरजू
न खोने की कसक
वक्त कही खुद ही
ठहर जाये तो अच्छा
न गुरुर का नशा
न कमतर का गम
उम्र कुछ दरिया सी
बहती जाये तो अच्छा
GreenEarth