प्रशंसक

stringer friend लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
stringer friend लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 6 जून 2018

अजनबी हूं




पल दो पल के लिये आया हूं, तेरे शहर में यारों
कुछ ऐसा बोकर जाऊंगा, तुम्हे याद बहुत आऊंगा

कई चेरहे कुछ फीके, कुछ उदास नजर आते है
मुस्कुरा सके दो पल, ऐसी बात दे कर जाऊंगा

माना अजनबी हूं अभी, मगर यकीं है मुझको
जाते हुये रोकोगे, ऐसे जज्बात सी कर जाऊंगा

तेरे दिल के कई जख्म, मुझे मेरे जैसे ही लगे
कुछ सुकूं में आये तू, ऐसी सौगात देकर जाऊंगा

सिलसिले मोहब्बत के, बने न बने कोई गम नही
आरजू मिलने की हो, वो मुलाकात देकर जाऊंगा

यूं तो हक नही मुझे, तुमपर कोई हक जताने का
मुझे मजहब में न टांकना, ये फरियाद करके जाऊंगा
GreenEarth