प्रशंसक

मंगलवार, 7 नवंबर 2017

जीतने के लिये हारना जरूरी है


जीतने के लिये
हारना जरूरी है

जरूरी है अभिमान हारना
राज्य दिलों पर करने को
जरूरी है विषपान करना
मानव से शिव होने को
राम सा हो पाने को
त्याग भावना जरूरी है
जीतने के लिये
हारना जरूरी है
चंचल मन भटकाने को
कदम कदम पर साधन हैं
लक्ष्य से विमुख करने को
हर मोड पर कई बाधक हैं
अटल नखत बनने को
भीष्म साधना जरूरी है
जीतने के लिये
हारना जरूरी है
सम्पदा अकूत किन्तु
दुख कष्ट भी अनन्त है
राग द्वेष में संलिप्त
नही वासना का अन्त है
सुखद शान्ति पाने को
शुद्ध कामना जरूरी है
जीतने के लिये
हारना जरूरी है 

16 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी इस पोस्ट को आज की बुलेटिन 97वां जन्म दिवस - सितारा देवी - ब्लॉग बुलेटिन में शामिल किया गया है। कृपया एक बार आकर हमारा मान ज़रूर बढ़ाएं,,, सादर .... आभार।।

    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी इस प्रस्तुति का लिंक 09-11-2017 को चर्च मंच पर चर्चा - 2783 में दिया जाएगा
    धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  3. नमस्ते, आपकी यह प्रस्तुति "पाँच लिंकों का आनंद" ( http://halchalwith5links.blogspot.in ) में गुरूवार 09-11-2017 को प्रातः 4:00 बजे प्रकाशनार्थ 846 वें अंक में सम्मिलित की गयी है।
    चर्चा में शामिल होने के लिए आप सादर आमंत्रित हैं, आइयेगा ज़रूर। सधन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  4. आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों का आनन्द" में गुरुवार ०९ नवंबर २०१७ को लिंक की गई है.................. http://halchalwith5links.blogspot.com आप सादर आमंत्रित हैं ,धन्यवाद! "एकलव्य"

    जवाब देंहटाएं
  5. अटल नखत बनने को
    भीष्म साधना जरूरी है
    जीतने के लिये
    हारना जरूरी है।

    बहुत सुंदर। अप्रतिम। वाह

    जवाब देंहटाएं
  6. सम्पदा अकूत किन्तु
    दुख कष्ट भी अनन्त है
    राग द्वेष में संलिप्त
    नही कामना का अन्त है
    सुखद शान्ति पाने को
    शुद्ध कामना जरूरी है
    जीतने के लिये
    हारना जरूरी है
    बहुत सुंदर , सही राह दिखाती कविता.
    जो हारना सीख जाते हैं वो जरुर जीतते हैं.

    सादर

    जवाब देंहटाएं
  7. नमस्ते , आपकी यह रचना "पाँच लिंकों का आनंद" में आज पुनः लिंक की गयी है। चर्चा हेतु आप सादर आमंत्रित हैं। सधन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  8. सुन्दर अभिव्यक्ति। बधाई और शुभकामनायें।

    जवाब देंहटाएं
  9. सुन्दर, मनोबल बढ़ाने वाली| हार के बाद ही जीत है|

    जवाब देंहटाएं

आपकी राय , आपके विचार अनमोल हैं
और लेखन को सुधारने के लिये आवश्यक

GreenEarth